गाजियाबाद में 14 वर्षीय छात्र ने सुसाइड किया:पीटीएम में नंबरों को लेकर पिता ने डांटा था; पुलिस कर रही जांच

Oct 11, 2026 - 18:11
0
गाजियाबाद में 14 वर्षीय छात्र ने सुसाइड किया:पीटीएम में नंबरों को लेकर पिता ने डांटा था; पुलिस कर रही जांच
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की कनावनी स्थित चमन कॉलोनी में शनिवार रात 14 वर्षीय छात्र ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमरपाली स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था दीपांशु मृतक की पहचान दीपांशु (14) पुत्र कल्याण सिंह के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ चमन कॉलोनी, कनावनी में रहता था। दीपांशु अमरपाली स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। परिवार में उसके माता-पिता और एक भाई हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पीटीएम में नंबरों को लेकर पिता ने डांटा था इंदिरापुरम थाना प्रभारी के अनुसार, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि शनिवार को स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) थी। इस दौरान नंबरों को लेकर पिता ने दीपांशु को डांट दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह नाराज हो गया और रात करीब 8 बजे फांसी लगा ली। हालांकि, घटना के पीछे की परिस्थितियों की अभी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक, परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User