नाले के कीचड़ में मिला प्राइवेट गार्ड का शव:14 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था, परिजन ने खेत जाने की बात कही

Oct 04, 2026 - 18:36
0
नाले के कीचड़ में मिला प्राइवेट गार्ड का शव:14 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था, परिजन ने खेत जाने की बात कही
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर नाले के कीचड़ में 18 साल के गार्ड का शव मिला। शव रहटौली अड्डा के पास मिला। उसके पास मोबाइल और चप्पल पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की और साक्ष्य जुटाए। 14 दिन पहले छुट्टी पर आया था घर रहटौली निवासी विनय गुर्जर ने बताया कि उसका छोटा भाई अर्पित उर्फ छोटू पुत्र देवेंद्र सिंह उर्फ गुलु हरियाणा में प्राइवेट गार्ड था। वह करीब 14 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। खेत में जाने की बात कहकर निकला था शनिवार सुबह करीब 11 बजे अर्पित घर से खेत में बाजरे की फसल देखने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार दोपहर करीब तीन बजे विनय मवेशियों को पानी पिलाने नाले पर पहुंचा। वहां उसे कीचड़ में अर्पित का शव पड़ा मिला। परिजन पहुंचे तो पुलिस को दी सूचना विनय ने घर पहुंचकर परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां सीतेश, भाई आर्यन, विनय और रिषभ समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर अयाना पुलिस भी पहुंच गई और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह अयाना थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। जांच और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User