संभल में मदरसे में निर्माण को लेकर विवाद:धार्मिक स्थल का स्वरूप बदलने का आरोप, पुलिस ने काम रुकवाया

Oct 04, 2026 - 18:36
0
संभल में मदरसे में निर्माण को लेकर विवाद:धार्मिक स्थल का स्वरूप बदलने का आरोप, पुलिस ने काम रुकवाया
संभल में मदरसे में निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि मदरसे में मस्जिद के रूप में निर्माण कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। मामले में मुस्लिम पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। रविवार को सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय भेज दिया गया। फिलहाल मदरसे/मस्जिद के आसपास दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है चामुंडा और मदरसे की मरम्मत पर बनी थी सहमति मामला संभल तहसील के ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के कुतुबपुर सक्ता गांव का है। गांव के पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि चामुंडा मंदिर और मदरसे की छत की मरम्मत को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी थी। शुक्रवार को चामुंडा मंदिर का लेंटर डाल दिया गया। इसके बाद शनिवार को मदरसे में निर्माण कार्य शुरू हुआ। आरोप है कि बाउंड्री वॉल की मरम्मत के दौरान वहां मस्जिद के स्वरूप में निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर विरोध शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, निर्माण कार्य रुकवाया मामले की सूचना शनिवार शाम करीब 7 बजे डायल-112 और थाना पुलिस को दी गई। गांव में बिना अनुमति निर्माण कार्य होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने रात करीब 11 बजे तक पांच लोगों को हिरासत में लेते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। 5 लोगों का शांतिभंग में चालान थाना प्रभारी मौ. शाह फैसल के अनुसार, नफीस अहमद पुत्र हिद्दन खां, आसकार पुत्र अहमद शाह, रहीश पुत्र शब्बीर शाह, फुरकान पुत्र ताहिर हुसैन और मौ. इरशाद पुत्र सत्तार अहमद को हिरासत में लिया गया था। सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय संभल भेजा गया है। प्रशासनिक जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई सीओ अमन सिंह ने बताया कि बिना अनुमति धार्मिक स्थल के निर्माण की सूचना मिली थी। पुलिस और राजस्व प्रशासन की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पांच लोगों का न्यायालय के लिए चालान किया गया है। गांव में स्थिति पर नजर रखने के लिए मदरसे/मस्जिद के आसपास दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User