नाले में गिरे नंदी का रेस्क्यू:सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सनातन सेवा संगठन के सदस्य

Oct 10, 2026 - 09:07
0
नाले में गिरे नंदी का रेस्क्यू:सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सनातन सेवा संगठन के सदस्य
नया मुरादाबाद में रात करीब 10 बजे एक नंदी महाराज के नाले में गिरने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सनातन सेवा संगठन के सदस्यों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रक्षक राहुल कुमार, राष्ट्रीय कौशल रक्षक बृजेश शर्मा, उज्ज्वल जी और सोनू सैनी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नंदी महाराज को नाले से बाहर निकालने में सहयोग किया। काफी प्रयासों के बाद उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। इस पहल के जरिए संगठन के सदस्यों ने पशु सेवा और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User