नाना पाटेकर के निधन पर रवि किशन ने जताया दुख:बोले- स्टारडम से दूर, सादगी और मिट्टी से जुड़े थे नाना; उनसे बहुत कुछ सीखा

Oct 08, 2026 - 12:45
0
नाना पाटेकर के निधन पर रवि किशन ने जताया दुख:बोले- स्टारडम से दूर, सादगी और मिट्टी से जुड़े थे नाना; उनसे बहुत कुछ सीखा
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गोरखपुर सांसद रवि किशन ने शोक जताया है। वीडियो जारी कर उन्होंने नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा का महान कलाकार बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। रवि किशन ने कहा- स्टार होते हुए भी स्टारडम से कोसों दूर रहने वाले नाना जी भारतीय सिनेमा के उन महान कलाकारों में थे, जिनकी पहचान उनकी सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व से थी। उन्होंने कहा कि मुंबई की चकाचौंध में रहने के बावजूद नाना पाटेकर ने अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा। नाना जी से उनका आत्मीय संबंध रहा और समय-समय पर उनसे बातचीत होती थी। उनके अभिनय, सादगी और जीवन के प्रति दृष्टिकोण से उन्होंने बहुत कुछ सीखा। रवि किशन ने कहा- वे हमेशा स्नेह और प्रोत्साहन देते थे। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक बड़ी क्षति है। नाना पाटेकर जी का निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कला, सादगी और स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं सभी चाहने वालों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User