प्रयागराज में आर्मी अटैचमेंट कैम्प:बीएचयू के एनसीसी कैडेट्स ने लिया भाग, युद्ध कौशल का मिला प्रशिक्षण
प्रयागराज में 2 यूपी ईएमई कंपनी एनसीसी, बीएचयू वाराणसी की ओर से आयोजित आर्मी अटैचमेंट कैंप का चौथा दिन 604 ईएमई बटालियन और 803 फील्ड वर्कशॉप कंपनी, प्रयागराज में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को आधुनिक युद्ध कौशल की जानकारी दी गई। प्रातःकालीन सत्र में कैडेट्स को भारतीय सेना की बोफोर्स तोप के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें तोप की मारक क्षमता, तकनीकी विशेषताओं और गन ड्रिल का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। दूसरे सत्र में बाधा प्रशिक्षण के तहत कैडेट्स ने 10 बाधाओं को पार करने का अभ्यास किया। इससे उनकी शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया। तीसरे सत्र में ड्रोन प्रशिक्षण जारी रहा। शाम को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कैंप में 2 यूपी ईएमई कंपनी के 24 कैडेट्स ने भाग लिया। इस दौरान नायब सूबेदार आरके यादव, हवलदार नरेंद्र, एचएमटी धर्मवीर और कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार सिंह ने कैडेट्स का मार्गदर्शन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)