नानपारा तहसील में दो माह से लंबित मिलीं आख्याएं:डीएम ने तत्काल भेजने के दिए निर्देश, काम में पारदर्शिता पर जताई खुशी

Sep 24, 2026 - 18:47
0
नानपारा तहसील में दो माह से लंबित मिलीं आख्याएं:डीएम ने तत्काल भेजने के दिए निर्देश, काम में पारदर्शिता पर जताई खुशी
बहराइच में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे नानपारा तहसील का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील के अलग-अलग विभागों और पटलों की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। राजस्व लिपिक पटल की जांच के दौरान कुछ रिपोर्टें करीब दो महीने से अटकी हुई मिलीं। डीएम ने तुरंत इन्हें संबंधित विभाग को भेजने का आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार कोर्ट का भी निरीक्षण किया। यहां उन्हें एक और तीन साल पुरानी कोई भी केस फाइल अटकी हुई नहीं मिली, जिस पर उन्होंने संतोष जताया। खतौनी बांटने वाले पटल की जांच करते हुए डीएम ने खतौनी की नकल लेने आए लोगों से सीधे बात की। लोगों ने बताया कि उन्हें 15 रुपये में खतौनी की नकल दी जा रही है। इसके बाद भूलेख विभाग में लेखपाल और चेनमैन की सर्विस बुक और जीपीएफ पासबुक की जांच की गई। सभी एंट्री सही पाई गईं। डीएम ने जनगणना कक्ष का भी निरीक्षण किया और काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय में बेसिन का नल खुलवाकर पानी की उपलब्धता भी जांची, जहां पानी मौजूद मिला। उन्होंने जनता दर्शन में मिले सभी प्रार्थना पत्रों को अनिवार्य रूप से दर्ज करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने तहसील की साफ-सफाई और पारदर्शी काम करने के तरीके पर खुशी जताई। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दो और नायब तहसीलदारों की तैनाती की मांग की, जिस पर डीएम ने जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान एसडीएम प्रकाश सिंह के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारी और पटल सहायक भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User