एसएसबी जवानों ने गणेश पूजा का समापन किया:हवन पूजन के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की कामना, 25 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा
श्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भिनगा स्थित वाहिनी परिसर में गणेश उत्सव की शुरुआत की थी। इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ प्रतिमा स्थापित कर 10 दिनों तक विधि-विधान से पूजा की गई। इस कार्यक्रम में जवानों के साथ उनके परिवार और बच्चे भी शामिल हुए।जवानों ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि हवन पूजन के साथ गणेश पूजा का समापन हुआ। इस दौरान जवानों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सीमा पर तैनात जवानों ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ धार्मिक परंपराओं को भी पूरे उत्साह से निभाया। जवानों और बच्चों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए और झांकी में हिस्सा लिया। पूजा के बाद वाहिनी परिसर में भंडारा हुआ। इसमें वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, संदीक्षा सदस्य और उनके बच्चों ने प्रसाद खाया। इस आयोजन से वाहिनी परिवार में आपसी मेलजोल, भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया गया।
कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार हमारी परंपराओं को जिंदा रखते हैं। साथ ही ये आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सीमा पर तैनात जवानों और उनके परिवारों को एक साथ जोड़ने का जरिया भी बनते हैं। दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन 25 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा, जिसको लेकर भव्य शोभायात्रा जवानों के द्वारा निकाली जाएगी, इस आयोजन के जरिए वाहिनी परिवार ने सुख, शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)