नारी सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरीं छात्राएं:अमेठी में SP ने हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति रैली रवाना की

Oct 12, 2026 - 11:12
0
नारी सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरीं छात्राएं:अमेठी में SP ने हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति रैली रवाना की
अमेठी के गौरीगंज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया। एसपी सरवनन टी. ने पुलिस ऑफिस में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी के नेतृत्व में रैली सुबह 10 बजे एसपी ऑफिस से निकली जो पूरे कस्बे के भ्रमण करने के बाद एसपी ऑफिस पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली में महिला पुलिसकर्मियों के साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर उन्होंने शहर के अलग-अलग रास्तों से गुजरते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें अपने अधिकारों के बारे में बताया गया और किसी भी उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का मकसद महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और उन्हें सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना है। पुलिस ने संदेश दिया कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User