सहारनपुर में वजू करते समय नमाज़ी को आया हार्ट-अटैक:मस्जिद में अचानक पीछे गिरा, अस्पताल में तोड़ा दम, घटना CCTV में कैद

Oct 12, 2026 - 11:12
0
सहारनपुर में वजू करते समय नमाज़ी को आया हार्ट-अटैक:मस्जिद में अचानक पीछे गिरा, अस्पताल में तोड़ा दम, घटना CCTV में कैद
सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह वजू कर रहे थे, तभी अचानक लड़खड़ाकर पीछे गिर पड़े। घटना रविवार दोपहर की है। इसका सीसीटीवी सोमवार को सामने आया है। उस समय मस्जिद में ज़ोहर की जमात चल रही थी और सभी लोग नमाज के लिए नियत बांधे हुए थे। इसी दौरान एक युवक की नजर उन पर पड़ी तो वह तुरंत दौड़कर पहुंचा और उन्हें संभालने की कोशिश की। युवक ने उन्हें पानी भी पिलाया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसका वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी शराफत पुत्र रियासत के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शराफत मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे थे। नमाज से पहले वह वजू कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह पीछे की ओर गिर पड़े। उस वक्त मस्जिद में जमात हो रही थी। नमाज में शामिल लोग अपनी जगह पर थे, तभी एक युवक की नजर जमीन पर गिरे शराफत पर पड़ी। युवक तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ा और उन्हें संभालने लगा। उसने शराफत को पानी पिलाकर राहत देने की कोशिश भी की। हालांकि, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। शराफत छह भाइयों में सबसे बड़े थे। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में उनकी एक बेटी और एक बेटा है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर की जिम्मेदारी संभालने वाले शराफत के अचानक चले जाने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User