नौ दिवसीय नवचण्डी दुर्गा पूजा:शारदीय नवरात्र पर नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू, काशी के आचार्य करा रहे शास्त्रोक्त पूजा

Oct 13, 2026 - 11:54
0
नौ दिवसीय नवचण्डी दुर्गा पूजा:शारदीय नवरात्र पर नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू, काशी के आचार्य करा रहे शास्त्रोक्त पूजा
मथुरा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर स्टूडेंट एडवाइजर पब्लिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड परिसर में नौ दिवसीय श्री नवचण्डी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। अनुष्ठान में दुर्गासप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के माध्यम से सुख-समृद्धि, शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की जा रही है। पूजा संपन्न कराने के लिए काशी से मुख्य आचार्य पंडित श्यामानन्द शास्त्री और सहायक आचार्य पंडित आशुतोष शास्त्री आए हैं। दोनों आचार्य आर्ट ऑफ लिविंग गुरुकुल में वैदिक एवं धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। उनके सान्निध्य में पूजा शास्त्रोक्त विधि-विधान से संपन्न हो रही है। अनुष्ठान के मुख्य यजमान श्याम सुंदर मित्तल, अरुण मित्तल, राजुल मित्तल, अर्पित मित्तल, श्रीमती सुदिति मित्तल, सोहम मित्तल, आद्विका मित्तल और समस्त मित्तल परिवार हैं। आयोजन का उद्देश्य मां भगवती की आराधना के साथ समाज में शांति, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को बढ़ावा देना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User