नदी में डूबे बालक का 26 घंटे बाद शव मिला:एनडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला, पुलिस ने जांच के लिए भेजा

Oct 03, 2026 - 20:24
0
नदी में डूबे बालक का 26 घंटे बाद शव मिला:एनडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला, पुलिस ने जांच के लिए भेजा
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला पश्चिम के पास शुक्रवार को तमसा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूबे 12 वर्षीय मोहम्मद रेहान का शव 26 घंटे बाद शनिवार दोपहर धरहरा घाट के पास बरामद हुआ। एनडीआरएफ टीम ने करीब दो किलोमीटर दूर नदी में लगातार खोजबीन के बाद शव बरामद किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मोहम्मद रेहान तमसा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार रात प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को बुलाया। एनडीआरएफ टीम ने रात से ही नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया था। शनिवार दोपहर टीम को धरहरा घाट के पास नदी में रेहान का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों के साथ वलीदपुर के मोहल्ले और नगर पंचायत क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वलीदपुर चौकी प्रभारी नूरआलम भी घटना के बाद करीब 26 घंटे तक घटनास्थल पर मौजूद रहे और एनडीआरएफ टीम के साथ खोजबीन में जुटे रहे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User