अस्सी घाट पर सामूहिक हनुमान चालीसा:हजारों श्रद्धालुओं ने की कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
वाराणसी के अस्सी घाट पर शनिवार शाम हनुमान सेना और गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में हजारों श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस विशेष अनुष्ठान का आयोजन हनुमान भक्त कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर किया गया। पाठ शुरू होने से पूर्व हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साझा किया था कि जब उन पर हमला हुआ, तब वे हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। सुधीर सिंह ने कहा कि हनुमान जी की असीम कृपा से ही 9/11 जैसी एक भयानक विमान दुर्घटना टल गई, जिससे न केवल हजारों लोगों की जान बची, बल्कि मिडिल ईस्ट में पैदा होने वाले बड़े तनाव से भी पूरी दुनिया सुरक्षित रह गई। इस सामूहिक धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से सुधीर सिंह, श्रवण मिश्रा, विकास महाराज, मार्कंडेय तिवारी, योगी आलोक सनातनी, डॉ. यशवीर सिंह, राजीव राय, योगेश कालिया और यश सहित भारी संख्या में हनुमान भक्त व पदाधिकारी शामिल रहे। आयोजन के दौरान पूरा अस्सी घाट भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)