नदी में डूबे मासूम का तीसरे दिन भी सुराग नहीं:बहराइच में NDRF की टीम तलाश रही, दोस्तों के साथ घाट पर नहाने गया था
बहराइच के झिंगहा घाट पर शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में डूबे 11 साल के युवराज का तीसरे दिन भी पता नहीं चला है। इससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम तलाश के लिए मौके पर पहुंची है। युवराज नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ला निवासी अर्जुन बाजपेयी का बेटा है। शुक्रवार को वह दो अन्य किशोरों के साथ झिंगहा घाट गया था। दोपहर करीब दो बजे नदी में उतरने के बाद वह गहरे पानी में डूब गया। उसके साथियों ने परिवार को जानकारी दी। नदी में डूबने की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवराज की तलाश शुरू की, पर वह नहीं मिला। शनिवार और रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी नदी में तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को वाराणसी से एनडीआरएफ की 11वीं वाहिनी की टीम जिले में पहुंची है, जिसके बाद उसकी तलाश जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)