नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा:मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर पार्षदों ने घेरा,नगर आयुक्त बोले-पर्सनल कमेंट न करें

Oct 05, 2026 - 15:31
0
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा:मंगल भवन की कमेटी भंग करने पर पार्षदों ने घेरा,नगर आयुक्त बोले-पर्सनल कमेंट न करें
कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी की सोमवार को हुई बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। पार्षदों ने कार्यकारिणी की अनुमति के बिना मंगल भवन की समितियां भंग किए जाने पर सवाल उठाए। पार्षदों का कहना था कि इतने महत्वपूर्ण फैसले में कार्यकारिणी और सदन की भूमिका होनी चाहिए। सपा पार्षद रजत कौशिक ने अपने क्षेत्र का नक्शा दिखाते हुए आरोप लगाया कि उनके वार्ड के विकास कार्य दूसरे क्षेत्र में कराए जा रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहा कि बैठक में शामिल प्रस्तावों से जुड़े सवाल ही पूछे जाएं, उनका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एजेंडे से अलग मुद्दा उठाने पर जवाब नहीं दिया जा सकता, इसके लिए अलग से समय लेना होगा। पार्षदों के घेराव और तीखी बहस के बीच नगर आयुक्त ने पर्सनल कमेंट न करने की अपील की। वहीं महापौर प्रमिला पांडेय ने भी कई मुद्दों पर नगर आयुक्त से नाराजगी जताते हुए जवाब मांगा। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User