CLF के पैसों में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप:महिला पदाधिकारियों ने डीएम से जांच की मांग की, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

Oct 05, 2026 - 15:31
0
CLF के पैसों में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप:महिला पदाधिकारियों ने डीएम से जांच की मांग की, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
देवरिया में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत चल रहे लक्ष्य प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ (CLF) में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। संघ की महिला पदाधिकारियों ने सोमवार को दिन में 12 बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से इसकी जांच की मांग की है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। संघ की अध्यक्ष सभा देवी, सचिव अनीका देवी और कोषाध्यक्ष जीता देवी ने डीएम को शिकायत पत्र दिया। इसमें वर्ष 2018 से 2025 तक CLF के संचालन और धनराशि के इस्तेमाल की जांच कराने की मांग की गई है। CLF से करीब 25 ग्राम पंचायतें जुड़ी हैं। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, मिशन से ग्राम पंचायतों के विकास के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि आई थी। आरोप है कि यह पैसा कुछ ही ग्राम पंचायतों में भेजा गया और दबाव बनाकर उसका भुगतान कराया गया। नए चुनाव के बाद भी CLF के कामकाज में बाधा डालने और बैंक खाते व दस्तावेज उपलब्ध न कराने का आरोप है। पदाधिकारियों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। दोषियों पर कार्रवाई की जाए और गरीब महिलाओं के विकास के लिए आए धन का सही इस्तेमाल सुनिश्चित हो। कैडरों का मानदेय न देने का भी आरोप शिकायत में कृषि सखी, पशु सखी, स्वास्थ्य सखी, बैंक सखी समेत मिशन के विभिन्न कैडरों का वर्ष 2023 से 2025 तक मानदेय नहीं दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, गरीब महिलाएं काम करती रहीं, लेकिन भुगतान की मांग करने पर उन्हें कथित रूप से धमकाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User