नगराम पुलिस ने 7 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा:दो तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख का गांजा; बाइक और नकदी बरामद

Oct 05, 2026 - 17:09
0
नगराम पुलिस ने 7 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा:दो तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख का गांजा; बाइक और नकदी बरामद
नगराम थाना पुलिस ने चेकिंग में दो गांजा तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 7.288 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है। एक प्लेटिना मोटरसाइकिल, 2100 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। यह गिरफ्तारी सोमवार को हरदोइया बैराज से नहर पटरी रोड पर ग्राम चन्दीदीन घोड़सारा के पास हुई। पुलिस ने UP41 BH 4129 नंबर की मोटरसाइकिल रोककर तलाशी ली। गिरफ्तार आरोपी नगराम के करोरा निवासी आकाश कुमार गौतम (20) और बाराबंकी के लोनीकटरा के हुसैनाबाद निवासी अंकुश कुमार कोरी उर्फ नवीन (19) हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लखनऊ के आसपास से गांजा लाकर छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। नगराम थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 को हरदोइया बैराज से नहर पटरी रोड पर ग्राम चन्दीदीन घोड़सारा के पास नहर पुलिया पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले-नीले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UP41 BH 4129 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की जामातलाशी से 2100 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 147/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे गांजा पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लखनऊ के आसपास के जिलों से गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे। बिक्री से मिलने वाले पैसों को आपस में बांट लेते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा गांजे की सप्लाई कहां से की जा रही थी। दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार गौतम (20) पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम करोरा, थाना नगराम, लखनऊ तथा अंकुश कुमार कोरी उर्फ नवीन (19) पुत्र बरसाती लाल निवासी ग्राम हुसैनाबाद, थाना लोनीकटरा, बाराबंकी के रूप में हुई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User