नुक्कड़ नाटक से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी:प्रतापगढ़ में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर मंचन, लाभ और आवेदन प्रक्रिया बताई गई

Oct 05, 2026 - 17:09
0
नुक्कड़ नाटक से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी:प्रतापगढ़ में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर मंचन, लाभ और आवेदन प्रक्रिया बताई गई
प्रतापगढ़ में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत मांधाता इलाके में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का अभियान चला। सोमवार दोपहर 1 बजे से 4:30 बजे तक एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को योजनाओं के फायदे, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया बताई गई। इसके तहत करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को योजनाओं के लाभ, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम को अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाने के लिए संगीत और नाटक का सहारा लिया जा रहा है। कलाकार मनोरंजन के माध्यम से ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहे हैं, ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रांत सिंह नवीन ने बताया कि पूरब गांव, इटावा, मोहनगंज, देवघाट मंदिर, रानीगंज, अजगरा, दाढ़ी, आनंदपुर, भगतपुर, लक्ष्मणपुर, ऐसी, लक्ष्मीगंज, विश्वनाथगंज बाजार, सारी और हरनारायण समेत कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धक भी साबित हो रहा है। यही वजह है कि नुक्कड़ नाटक को लोगों का अच्छा समर्थन और लोकप्रियता मिल रही है। कार्यक्रम में अंकित तिवारी, आलोक सिंह, जय भगवान पांडेय, विजय कुमार मौर्य, निर्भय प्रताप सिंह, सुधीश मिश्रा, अबरार अली, साजिद अली, दीपक सरोज, हरिश्चंद्र हरिजन, जसवंत यादव, जयदीप श्रीवास्तव, सुभाष सिंह और रविंद्र प्रताप पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User