NH-9 पर अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी:हापुड़ के शहजाद गंभीर घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी; पुलिस जांच में जुटी
हापुड़ में सोमवार को NH-9 पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा चोटी वाला के सामने हुआ, जब गाजियाबाद से अपने घर हापुड़ आ रहे शहजाद की स्प्लेंडर बाइक को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शहजाद सड़क किनारे जा गिरा। मौके पर भीड़ जमा हुई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा। घायल की पहचान हापुड़ की मोती कॉलोनी निवासी शहजाद के रूप में हुई है। वह अपनी स्प्लेंडर बाइक (UP14M5675) पर सवार था। एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक का पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)