NHM कर्मचारियों का 3 दिन से चल रहा धरना खत्म:दो दिन में मांगें नहीं मानीं तो 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल

Oct 10, 2026 - 15:59
0
NHM कर्मचारियों का 3 दिन से चल रहा धरना खत्म:दो दिन में मांगें नहीं मानीं तो 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल
जालौन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने शनिवार दोपहर 2 बजे अपना तीन दिन से चल रहा धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। कर्मचारी उरई स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में आंदोलन कर रहे थे। धरना खत्म करने से पहले उन्होंने रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सीएमओ के माध्यम से भेजा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि दो दिन में मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। नियमितीकरण और समान वेतन की मांग प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन और वेतन वृद्धि समेत विभिन्न सुविधाएं देने की मांग उठाई। आंदोलन को कई कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी विरोध जताकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। 15 से 18 साल से सेवाएं देने का दावा संघ के अनुसार, प्रदेश में एक लाख से अधिक NHM संविदा कर्मचारी पिछले 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन, वेतन वृद्धि, 10 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, मकान किराया भत्ता (HRA) और ग्रेच्युटी शामिल हैं। स्थानांतरण नीति और परिवार को नौकरी की मांग कर्मचारियों ने गैर-जनपदीय स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा सेवा के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। मांगें नहीं मानीं तो लखनऊ में करेंगे हड़ताल कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने सरकार को मांगों पर निर्णय लेने के लिए दो दिन का समय दिया है। निर्धारित समय में समाधान नहीं होने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User