चित्रकूट लूटकांड के घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी:बोले- जल्द होगा खुलासा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
चित्रकूट कोतवाली कर्वी में शनिवार को मंडलायुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस की मौजूदगी में समाधान दिवस हुआ। इसमें कुल 4 शिकायतें मिलीं, जिनके समाधान के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि भूमि विवाद के मामलों में राजस्व और पुलिस की टीम मिलकर जांच करे। उन्होंने निष्पक्ष तरीके से और समय पर समस्याओं को हल करने पर जोर दिया। यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार किया जाए और कोई लापरवाही न हो। समाधान दिवस के बाद डीआईजी राजेश एस पहाड़ी थाना क्षेत्र के अवदहा-बरेठी में हुई लूट की घटना के घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। डीआईजी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। लूटकांड के बाद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच में लगी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)