NHM कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार:CMO कार्यालय पर धरना, नियमितीकरण और समान वेतन की मांग

Oct 07, 2026 - 18:22
0
NHM कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार:CMO कार्यालय पर धरना, नियमितीकरण और समान वेतन की मांग
संतकबीरनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारी CMO कार्यालय परिसर में जुटे। धरना शाम 4 बजे तक चला। कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई और जल्द निर्णय की मांग की। नियमितीकरण और समान वेतन की उठाई मांग जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ NHM कर्मियों के नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन और एकरूप वेतन नीति की मांग है। कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा के साथ EPF, ESI, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने की मांग भी उठाई। आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन और समय से वेतन भुगतान की मांग भी शामिल है। बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि NHM कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें स्थायी सेवा सुरक्षा और समान वेतन जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। महामंत्री आनंद मौर्या ने शासन से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान जिला संयोजक दीनदयाल वर्मा ने कहा कि मांगों को लेकर कर्मचारियों में असंतोष है। संगठन एकजुट होकर आंदोलन आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ठोस निर्णय होने तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद धरना-प्रदर्शन में महेंद्र त्रिपाठी, हरिओम सिंह, अभय त्रिपाठी, राजेश पांडेय, आनंद मौर्या, अबू बकर, सुरजीत सिंह, डॉ. रवीन्द्र चौधरी, डॉ. देवेंद्र, दीप आर्या, मनोज मिश्र, नंदिनी राय, नम्रता, शालिनी पांडेय, रवि यादव, आशीष विश्वकर्मा और डॉ. कमलेश समेत बड़ी संख्या में NHM एवं स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों के समाधान तक प्रदेश स्तर पर चल रहे आंदोलन के तहत आगे भी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User