हापुड़ में 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक:गृह मंत्रालय ने 24 को अति उत्कृष्ट और 2 को उत्कृष्ट सेवा पदक की मंजूरी दी

Oct 07, 2026 - 18:22
0
हापुड़ में 26 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक:गृह मंत्रालय ने 24 को अति उत्कृष्ट और 2 को उत्कृष्ट सेवा पदक की मंजूरी दी
हापुड़ में पुलिस विभाग के 26 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय की ओर से 2025 और 2026 के लिए सेवा पदक देने की मंजूरी दी गई है। इनमें 24 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और दो को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। बुधवार शाम 5 बजे एसपी कुंवर ज्ञानज्य सिंह ने चयनित पुलिसकर्मियों को बधाई दी। जारी सूची में उपनिरीक्षक, इंस्पेक्टर और मुख्य आरक्षी समेत 26 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। अलग-अलग शाखाओं और थानों में तैनात हैं पुलिसकर्मी इनमें उपनिरीक्षक चांदवीर सिंह, इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार राघव, कृष्णपाल सिंह, अनोखेपुरी, अजय कुमार, मुख्य आरक्षी ओमवीर सिंह, जड़ैल सिंह, मितेंद्र सिंह, शांतनु मलिक, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, विनोद कुमार, रवींद्र सिंह चौहान, बालेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी अजय कुमार, सरफराज अहमद, मनोज कुमार, पपिद्र कौर, प्रतिपाल, भगत सिंह, अंजू, मानवेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह और दिनेश सिंह के नाम शामिल हैं। ये पुलिसकर्मी पुलिस लाइन, विभिन्न थानों, एंटी नारकोटिक्स सेल, सम्मन सेल, यूपी-112 और प्रधान लिपिक शाखा समेत अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं। लंबे समय की सेवा के लिए मिलता है पदक गृह मंत्रालय की ओर से सेवा पदक पुलिसकर्मियों की लंबे समय तक उत्कृष्ट सेवा, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण के सम्मान में प्रदान किए जाते हैं। एसपी कुंवर ज्ञानज्य सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों का चयन उनकी मेहनत और कर्तव्य के प्रति समर्पण का सम्मान है। इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User