NHM कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया:समान काम-समान वेतन की मांग, 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
कासगंज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) कार्यालय परिसर में जिलेभर से NHM संविदा कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता जमा हुए। यह प्रदर्शन NHM कर्मचारी संघ, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ, कासगंज ने किया। कर्मचारियों की मुख्य मांग समान काम के लिए समान वेतन और संविदा कर्मचारियों को परमानेंट करना है। उन्होंने 'संविदा नहीं, अधिकार चाहिए' जैसे नारे भी लगाए। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से मांगें उठाने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। इसी वजह से 10 अक्टूबर तक तीन दिन का काम बंद रखने का फैसला लिया गया है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों पर फैसला लेने को कहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)