गुर्जर गैंग ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा:पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जेल से छूटकर बनाया गैंग

Oct 10, 2026 - 13:46
0
गुर्जर गैंग ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा:पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जेल से छूटकर बनाया गैंग
लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र में बुधवार रात निजी ऑफिस में घुसकर गुर्जर गैंग ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि आदित्य कुमार, अनुज कुमार, शिवा रावत और उनके दो अज्ञात साथियों ने लोहे की रॉड व हाकी से हमला किया। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर मचाने पर आरोपियों ने उन्हें पुल के नीचे ले जाकर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस चौकी के पास स्थित ऑफिस में घुसे आरोपी नूरपुर बेहटा निवासी सूबेदार ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि 7 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह पुलिस चौकी के पास स्थित अपने निजी ऑफिस से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी आदित्य कुमार और अनुज कुमार पुत्र रामकरन निवासी मिर्दहा खेड़ा मजरा नूरपुर बेहटा, शिवा रावत पुत्र कमलेश रावत निवासी पासिन ढकवा और दो अज्ञात लोग ऑफिस में घुस आए। आरोप है कि सभी ने लोहे की रॉड व हाकी से मारपीट की और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। गांव वालों के पहुंचने पर बचकर निकले पीड़ित के मुताबिक, शोर मचाने पर आरोपियों ने उन्हें पुल के नीचे चलने और वहां गोली मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग पुल के नीचे पहुंचे, जिसके बाद वह सुरक्षित गांव पहुंच सके। पीड़ित ने गैंग बनाकर वसूली करने का लगाया आरोप सूबेदार का आरोप है कि आरोपी खुद को 'गुर्जर गैंग' के नाम से बताते हैं। उनके मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई लोगों से मारपीट करने समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वे चोरी और वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल हैं और हाल ही में जेल से छूटकर आए हैं। थाना प्रभारी बीबीडी का कहना है मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User