NHM संविदा कर्मचारियों का धरना:नियमितीकरण और समान वेतन की मांग, CMO कार्यालय पर 4 घंटे प्रदर्शन
बलिया में नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर NHM संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को आंदोलन शुरू किया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सदस्य CMO कार्यालय परिसर में तीन दिन के धरने पर बैठे। धरना गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे समाप्त हुआ। 15 से 18 साल से दे रहे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक NHM संविदा कर्मचारी 15 से 18 साल से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से सेवा देने वाले संविदाकर्मियों को नियमित किया जाना चाहिए। यदि नियमितीकरण संभव नहीं है तो समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए। कैशलेस इलाज और भत्तों की मांग संविदा कर्मचारियों ने अपने और परिवार के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग की। इसके अलावा महंगाई भत्ता, EPF, HRA और ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग भी उठाई। संगठन ने खाली पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण की सुविधा बहाल करने और सेवाकाल में कर्मचारी की मृत्यु होने पर पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। नियमित भर्ती में 25% कोटा मांगा कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग की नियमित भर्तियों में NHM संविदा कर्मचारियों के लिए 25% कोटा निर्धारित करने की मांग की। संगठन ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। मांगें नहीं मानीं तो लखनऊ में आंदोलन कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। अगला आंदोलन लखनऊ में करने की बात कही गई। संगठन ने सरकार से लंबे समय से सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)