दातागंज में स्काउट-गाइड शिविर:तंबुओं के शहर में गूंजे देशभक्ति के तराने, विजेता टोलियां हुईं सम्मानित
बदायूं के ब्लॉक संसाधन केंद्र दातागंज में प्रदेश स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच समापन हुआ। स्काउट-गाइड ने यहां तंबुओं का शहर बसाया। कैंप फायर में ‘आने वाले अतिथि का स्वागत है, स्वागत है’ गीत गूंजा, जिससे पूरा परिसर तालियों और उत्साह से भर गया। बच्चों ने लघु नाटिका, सामूहिक नृत्य, समूहगान और एकांकी की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि युवा राष्ट्र की महाशक्ति हैं और उन्हें देशसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर बरेली मंडल प्रीति कुमारी ने स्काउटिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिताओं में गाइड वर्ग में भारत माता टोली प्रथम और स्काउट वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस टोली प्रथम रही। विजेता टोलियों को सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)