NHM संविदा कर्मचारियों का तीसरे दिन धरना:6 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन, मांगें न मानी तो लखनऊ जाएंगे

Oct 10, 2026 - 15:09
0
NHM संविदा कर्मचारियों का तीसरे दिन धरना:6 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन, मांगें न मानी तो लखनऊ जाएंगे
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के एनएचएम संविदा कर्मियों ने शनिवार को तीसरे दिन 11:00 बजे से सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। कर्मचारियों ने 6 सूत्रीय मांग पत्र दिया। इसमें 18 साल से काम कर रहे संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, सामान्य कार्य के लिए सामान्य वेतन, वर्तमान वेतन वृद्धि और कैशलेस चिकित्सीय सुविधा शामिल है। अन्य मांगों में महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए, ग्रेच्युटी का लाभ और रिक्त पदों पर गैर-जनपदीय स्थानांतरण नीति बहाल करना है। ड्यूटी के दौरान मौत होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की नीति बनाने की भी मांग की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर वे लखनऊ जाकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, विनोद मिश्रा, रोहित सिंह, नंदलाल, होली श्रीवास्तव, संजीत शुक्ला, अर्चना यादव, सुरेंद्र पाल समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User