NHM संविदा कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल:समान वेतन और नियमितीकरण की मांग; 250 ने CMO कार्यालय पर दिया धरना

Oct 08, 2026 - 15:45
0
NHM संविदा कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल:समान वेतन और नियमितीकरण की मांग; 250 ने CMO कार्यालय पर दिया धरना
फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर चले गए। सीएमओ कार्यालय फतेहगढ़ में सुबह 10 बजे से धरना शुरू हुआ। यह शाम 4 बजे तक चलेगा। जिले में हड़ताल तीन दिन तक रहेगी। करीब 1,350 कर्मचारी इसमें शामिल हैं। CMO कार्यालय पर 250 कर्मचारियों ने दिया धरना जिला अध्यक्ष राज आर्यन अग्निहोत्री के नेतृत्व में करीब 250 कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिलेभर से कर्मचारी यहां पहुंचे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई लोग 15 साल से सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें हटाने की धमकी दी जाती है। समान वेतन और नियमितीकरण की मांग कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में समान काम के लिए समान वेतन और नियमितीकरण शामिल है। इसके अलावा कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, ग्रेच्युटी और अनुकंपा नियुक्ति की मांग भी की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर हड़ताल के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं में तैनात कर्मचारी काम कर रहे हैं। 12 अक्टूबर को लखनऊ जाने की तैयारी जिला अध्यक्ष राज आर्यन अग्निहोत्री ने बताया कि मांगों को लेकर कर्मचारी आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को कर्मचारी लखनऊ जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User