सेवा सेतु अभियान का शुभारंभ:गर्भवती महिलाओं को आयरन-कैल्शियम और टीकाकरण की दी जानकारी
कुशीनगर में रामकोला विकासखंड सभागार में सेवा सेतु अभियान के तहत बाल विकास परियोजना रामकोला की ओर से मातृ एवं शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विनय प्रकाश गोंड ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ज्वाइंट बीडीओ विजय कुमार सिंह समेत अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं। विधायक ने दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। महिलाओं ने सोहर गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद विधायक ने बच्चों को खीर खिलाकर उनके स्वस्थ भविष्य की कामना की। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, आयरन-कैल्शियम सेवन और संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया। विधायक ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)