NHM संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:सुलतानपुर में सीएमओ ऑफिस पर जुटे, नियमितीकरण समेत 8 मांगें रखीं

Oct 08, 2026 - 16:36
0
NHM संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन:सुलतानपुर में सीएमओ ऑफिस पर जुटे, नियमितीकरण समेत 8 मांगें रखीं
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ ने गुरुवार को सीएमओ ऑफिस पर दोपहर 3 बजे तक प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. आकर्ष शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। वही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी NHM कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया है। कर्मचारियों ने ज्ञापन के जरिए 2 मुख्य और 6 अन्य मांगों को पूरा करने की अपील की। इनमें 18 साल से अधिक सेवा दे रहे संविदा कर्मियों का नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन प्रमुख है। अन्य मांगों में 10 लाख रुपये का फैमिली फ्लोटर कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस, DA, EPF, HRA, ग्रेच्युटी, छुट्टी और ट्रांसफर नीति बहाल करना है। सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने की भी मांग है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। बातचीत सफल न होने पर प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस संदर्भ में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एचके यादव ने बताया कि प्रदेश स्तर पर ये प्रदर्शन हो रहा है। उन्होंने बताया कि हमने वैकल्पिक व्यवस्था कर रखा है। जो कर्मचारी छुट्टी पर गए हैं उनकी छुट्टियां कैंसिल कर उन्हें ड्यूटी पर बुला लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User