पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को रोका:कलेक्ट्रेट जा रहे थे, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन
बुलंदशहर में गुरुवार को कांग्रेस ने काला दिवस मनाया। दोपहर 3 बजे वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध मार्च निकालने कार्यालय से निकले। पुलिस ने उन्हें कार्यालय के बाहर ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कांग्रेस कार्यालय के आसपास कई थानों की पुलिस और तीन सीओ की तैनाती की गई थी। कांग्रेसियों ने पुलिस की कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। आगे जाने से रोकने पर काफी देर तक पुलिस और कांग्रेसियों के बीच बहस होती रही। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा मार्च आगे नहीं बढ़ने पर कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और देशभर में कराई गई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर जताया आक्रोश कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस की कथित अभद्रता पर भी आक्रोश जताया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाया जाए कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए वोट चोरी कर सरकार बना रहे हैं। उन्होंने उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की। उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को शर्मनाक बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, भजनलाल विमल, नईम मंसूरी, प्रशांत बाल्मिकी और साजिद गाजी ने SIR प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन में नूर मोहम्मद, शिवकुमार लालनेर, मुनेंद्र जाटव, सचिन वशिष्ठ, राजकुमार बघेल और गौरव जयराम ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, वीरेंद्र शर्मा, भजनलाल विमल, रवि लोधी, नईम मंसूरी, प्रशांत बाल्मिकी, साजिद गाजी, लखमीचंद पाराशर, इस्लामुद्दीन सैफी, नूर मोहम्मद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)