नहर में कूदकर बुजुर्ग महिला ने दी जान:बेटी से मिलकर घर लौट रही थीं, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला

Oct 11, 2026 - 20:06
0
नहर में कूदकर बुजुर्ग महिला ने दी जान:बेटी से मिलकर घर लौट रही थीं, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला
फिरोजाबाद में बेटी से मिलकर घर लौट रही 60 वर्षीय रजिया बेगम ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे रेलवे स्टेशन के पास नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकलवाया। पुलिस ने CPR देकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ई-रिक्शा रुकवाकर नहर में कूदीं उत्तर थाना क्षेत्र के कोटला रोड निवासी रजिया बेगम रविवार सुबह पड़ाव मोहल्ला निवासी अपनी बेटी मुदीना के घर आई थीं। उनके दो बेटे झांसी की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बेटी से मिलने के बाद वह घर लौटने के लिए निकलीं। बस पकड़ने के लिए वह ई-रिक्शा से जा रही थीं। रेलवे स्टेशन के पास नहर पुल पर उन्होंने रिक्शा रुकवाया और नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया महिला को नहर में कूदता देख माधौगंज पुलिस चौकी प्रभारी ऋषभदेव भारद्वाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को बाहर निकलवाया। पुलिस ने उन्हें CPR दिया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नहर में कूदने के कारणों की जांच इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि महिला ने किन कारणों से नहर में छलांग लगाई, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User