देवरिया और गोरखपुर में अवैध तमंचा बनाने वाले दो गिरफ्तार:छापेमारी में 3 तमंचे, एक अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और औजार बरामद

Oct 11, 2026 - 20:06
0
देवरिया और गोरखपुर में अवैध तमंचा बनाने वाले दो गिरफ्तार:छापेमारी में 3 तमंचे, एक अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और औजार बरामद
देवरिया पुलिस ने अवैध तमंचे बनाने और बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन तमंचे, एक अर्धनिर्मित तमंचा, कारतूस और हथियार बनाने के औजार मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि रुद्रपुर में चेकिंग के दौरान आदित्य उर्फ शिवा चौधरी (19) को पकड़ा गया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा मिला। आदित्य से पूछताछ के बाद पुलिस ने गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के टमठा गांव में छापा मारा। वहां से सोहन विश्वकर्मा (58) को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो तमंचे, एक अर्धनिर्मित तमंचा, कारतूस और तमंचा बनाने के औजार बरामद हुए। दोनों आरोपियों ने अवैध तमंचे बनाने और बेचने की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, उनका पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User