नहर में नहाने गया 10 साल का बच्चा डूबा:बांदा में मां के साथ मिट्टी खोदने गया था, 600 मीटर दूर मिला शव

Oct 10, 2026 - 14:52
0
नहर में नहाने गया 10 साल का बच्चा डूबा:बांदा में मां के साथ मिट्टी खोदने गया था, 600 मीटर दूर मिला शव
बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के खोड़हा गांव में शनिवार सुबह नहर में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। शिवा अपनी मां के साथ मिट्टी खोदने गया था। इसी दौरान उसने नहर में नहाने की जिद की। मां के मना करने के बावजूद वह नहर में उतर गया और तेज बहाव के कारण गहरे पानी में डूब गया। करीब एक घंटे की तलाश के बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग 600 मीटर दूर मिला। शिवा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करने वाले पिता रामराज के सबसे छोटे बेटे की मौत से परिजन सदमे में हैं। शिवा कक्षा चार में पढ़ता था और चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। मां के मना करने पर भी नहर में नहाने गया खोड़हा गांव निवासी रामराज मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनका 10 वर्षीय बेटा शिवा अपनी मां के साथ मिट्टी खोदने गया था। इसी दौरान उसने नहर में नहाने की बात कही। मां ने उसे पानी में उतरने से मना किया, लेकिन वह जिद करने लगा। इसके बाद वह नहर में उतर गया और तेज बहाव के कारण गहरे पानी में डूबने लगा। डूबते बच्चे को देखकर तलाश में जुटे परिजन नहर के पास मौजूद कोमल ने शिवा को डूबते हुए देखा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन और ग्रामीण करीब एक घंटे तक उसे खोजते रहे। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग 600 मीटर दूर शिवा मिला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था शिवा शिवा चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहनें हैं। वह गांव में कक्षा चार में पढ़ता था। परिवार में सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का लाडला था। उसकी अचानक मौत से बहनों और मां का बुरा हाल है। परिवार की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं। मजदूरी से चलता है परिवार का खर्च शिवा के पिता रामराज मजदूरी करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार के पास करीब तीन बीघा खेती है। मजदूरी और खेती के सहारे परिवार का गुजारा होता है। सबसे छोटे बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग भी इस हादसे से दुखी हैं और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User