सुल्तानपुर में सीताकुंड घाट पर जलस्तर बढ़ा:डीएम बोले-पिछले सालों से अधिकतम स्तर पर पानी, विसर्जन के समय SDRF की रहेगी तैनाती

Oct 10, 2026 - 14:52
0
सुल्तानपुर में सीताकुंड घाट पर जलस्तर बढ़ा:डीएम बोले-पिछले सालों से अधिकतम स्तर पर पानी, विसर्जन के समय SDRF की रहेगी तैनाती
सुल्तानपुर में दुर्गापूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत डीएम इंद्रजीत सिंह एवं एसपी विनीत जायसवाल ने शनिवार एक बजे शहर स्थित सीताकुंड घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी नगर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ), नगर पालिका अध्यक्ष, एसडीएम सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम इंद्रजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए आगामी त्योहारों, विशेष रूप से दुर्गा पूजा की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता के बाद यहां दुर्गा पूजा का सबसे बड़ा त्योहार मनाया जाता है। डीएम ने बताया कि केंद्रीय पूजा समिति, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उन घाटों का निरीक्षण किया गया है जहां 26, 27 और 28 तारीख को विसर्जन होना है। इस बार जलस्तर पिछले सालों की तुलना में सबसे अधिकतम स्तर पर है, और लखनऊ तथा अन्य जिलों से पानी और बढ़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए विसर्जन की स्थिति और प्लानिंग को अंतिम रूप दिया गया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD), CNDS और पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए हैं ताकि सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, शासन से SDRF की मांग की गई है और गोताखोरों व मछुआरों से भी बातचीत की गई है। नदी किनारे बसे लोगों के लिए प्रशासन लगातार जलस्तर की मॉनिटरिंग कर रहा है और फिलहाल घबराने जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि पानी लगातार निकल भी रहा है। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ चौकियां, लेखपाल और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और तैयार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User