नीमा शाहगंज कार्यकारिणी का गठन:डॉ. अशोक पांडेय बने नए अध्यक्ष, माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) शाहगंज इकाई के नए पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। डॉ. राजकुमार मिश्रा और डॉ. जुबेर अंसारी की देखरेख में हुई इस चुनाव प्रक्रिया में खेतासराय के डॉ. अशोक कुमार पांडेय को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों और चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त किया है। नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. हामिद रहमान को उपाध्यक्ष, डॉ. अतुल कुमार यादव को जनरल सेक्रेटरी, डॉ. खुर्शीद आलम को कोषाध्यक्ष, डॉ. अबू उमर को ज्वाइंट सेक्रेटरी और डॉ. जेपी सेठ को ऑर्गनाइजर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, डॉ. औन मोहम्मद को मुख्य सलाहकार तथा डॉ. तारिक जुबेर अंसारी को ऑडिटर नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी के गठन के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. शौकत खान ने नए अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पांडेय को पदभार सौंपा। वहीं, निवर्तमान जनरल सेक्रेटरी डॉ. नदीम खान ने डॉ. अतुल कुमार यादव को दायित्व ग्रहण कराया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)