निरहुआ बोले- PDA मतलब परिवारवादी डकैत पार्टी:रामलला के दर्शन नहीं करने पर ठहाका लगाकर हंसे, कहा- 2027 में हारेंगे तब करेंगे
भोजपुरी सुपरस्टार एवं भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ गुरुवार शाम को झांसी पहुंचे। यहां वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर न जाने के सवाल पर ठहाका लगाकर हंस पड़े। बोले- उनकी पूजा पाठ में आस्था नहीं है। किसी ने उनसे पूछा था कि आप पूजा पाठ करते हैं तो अखिलेश ने कहा था कि हम तो नहीं करते हैं। जब पूछा कि डिंपल करती हैं तो बोले- हमको लगता है कि वो भी नहीं करती हैं। ये व्यक्तिगत मामला है। मगर हम लोग आस्था में विश्वास रखते हैं। इसलिए दर्शन करने जाते हैं। जब 2027 में बुरी तरह हारेंगे तब दर्शन करने जाएंगे। 2027 में पीडीए कोई इफेक्ट नहीं करेगी। जनता जानती है कि पीडीए मतलब परिवारवादी डकैट पार्टी है। जब उनको मौका मिला तो पूरे परिवार को लगाकर प्रदेश को लूटने का काम किए। अब जनता भ्रम में नहीं पड़ेगी। योगी के आने के बाद प्रदेश आगे बढ़ा है। प्रदेश की जनता योगी के साथ है। निरहुआ दंगल समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
खबर को अपडेट किया जता रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)