चरित्र सत्यापन में लापरवाही पर कोतवाल और कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित:आपराधिक रिकॉर्ड निर्दोष युवक की रिपोर्ट में दर्ज किया, SP जांच के आदेश दिए

Oct 08, 2026 - 20:46
0
चरित्र सत्यापन में लापरवाही पर कोतवाल और कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित:आपराधिक रिकॉर्ड निर्दोष युवक की रिपोर्ट में दर्ज किया, SP जांच के आदेश दिए
गोंडा में चरित्र सत्यापन में लापरवाही के मामले में एसपी अभिषेक झा ने गुरुवार शाम बड़ी कार्रवाई की। करनैलगंज कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक और वर्तमान में एएचटी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय तथा करनैलगंज कोतवाली में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी संजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। दूसरे व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड गलत रिपोर्ट में दर्ज मामला ग्राम बसालतपुर निवासी अंकित श्रीवास्तव पुत्र महेश्वरी श्रीवास्तव के चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ा है। अंकित ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जो सीसीटीएनएस पोर्टल के जरिए स्थानीय थाने पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, सत्यापन के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर ने ग्राम रुदौलिया निवासी दूसरे व्यक्ति के आपराधिक रिकॉर्ड को अंकित श्रीवास्तव की सत्यापन आख्या में दर्ज कर दिया। दोनों के नाम और पिता के नाम में समानता थी। दूसरे व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 384/2024 दर्ज था। पते की जांच किए बिना भेजी गई रिपोर्ट प्राथमिक जांच में सामने आया कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने केवल नाम और पिता के नाम की समानता के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर दी। संबंधित व्यक्ति के पते की भौतिक या दस्तावेजी जांच नहीं की गई। इसके बाद गलत रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अग्रसारित कर दी गई। क्षेत्राधिकारी करनैलगंज आनंद राय की प्राथमिक जांच में यह लापरवाही सामने आने के बाद मामला एसपी के संज्ञान में पहुंचा। जांच में तत्कालीन थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय की ओर से भी रिपोर्ट के पर्यवेक्षण में लापरवाही पाई गई। गलत प्रमाण पत्र को सुधारा गया एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय को पर्यवेक्षण में शिथिलता और कंप्यूटर ऑपरेटर संजय मिश्रा को गंभीर लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदक को हुई असुविधा दूर करने के लिए उसके आवेदन का दोबारा विधिवत सत्यापन कराया गया। इसके बाद संशोधित और सही चरित्र प्रमाण पत्र आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User