निर्वाचन कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने फूंका सीईसी का पुतला:कांग्रेस की ओर से किया गया प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष बोले सीईसी ने देश को गुमराह किया

Oct 06, 2026 - 18:44
0
निर्वाचन कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने फूंका सीईसी का पुतला:कांग्रेस की ओर से किया गया प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष बोले सीईसी ने देश को गुमराह किया
कानपुर महानगर कांग्रेस ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के ठीक बाहर पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश को तत्काल बर्खास्त करो, गिरफ्तार करो और जेल में डालो’ के नारे लगाए। इस दौरान ज्ञानेश तुमको जाना होगा के नारे भी गूंजते रहे। जिलाध्यक्ष बोले सीईसी ने देश को गुमराह किया जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि अब स्पष्ट हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को ज्ञानेश कुमार की ओर से जारी प्रेस नोट में दावा किया गया था कि फॉर्म-6 में बदलाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर किया गया है। पवन गुप्ता के मुताबिक, अब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संशोधित फॉर्म-6 को मंजूरी नहीं दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार पूरे देश में वोट चोरी को अंजाम दे रहे हैं और पकड़े जाने के बाद इस तरह के फ्रॉड के जरिए देश को गुमराह कर रहे हैं। सीईसी सरकार की कठपुतली कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद जनता को वोट का अधिकार मिला था, लेकिन मोदी सरकार इसे खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीईसी ज्ञानेश कुमार सरकार की कठपुतली हैं और वही करते हैं, जो मोदी और शाह कहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा जारी रहा तो लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा और तानाशाही कायम होगी। प्रदर्शन में राकेश साहू, पदम मिश्रा, अमिताभ मिश्रा, नरेश त्रिपाठी, शीलू श्रीवास्तव और विनय पांडेय समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User