निषाद पार्टी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी:आपत्तिजनक भाषण और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, कड़ी कार्रवाई की मांग

Oct 07, 2026 - 17:00
0
निषाद पार्टी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी:आपत्तिजनक भाषण और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, कड़ी कार्रवाई की मांग
सुल्तानपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। इस मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। बुधवार एक बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन हुआ। पार्टी ने डीएम और एसपी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पत्र में आरोप है कि डॉ. निषाद के खिलाफ "गर्दन काटेंगे" जैसे बयान दिए गए और जातिसूचक टिप्पणियां की गईं। सुरक्षा व्यवस्था करने की भी मांग पार्टी का कहना है कि ऐसे बयानों से निषाद समाज और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, जिससे सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। उन्होंने घटना के वीडियो, ऑडियो और सोशल मीडिया सामग्री की जांच की मांग की है। आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही, धमकी देने वालों की पहचान कर डॉ. संजय कुमार निषाद की सुरक्षा की समीक्षा और जरूरी सुरक्षा व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User