नकली डीएपी बनाने के आरोप में दो पर केस दर्ज:हापुड़ में 90 बैग और मशीनें बरामद, कृषि विभाग ने की कार्रवाई

Oct 07, 2026 - 11:32
0
नकली डीएपी बनाने के आरोप में दो पर केस दर्ज:हापुड़ में 90 बैग और मशीनें बरामद, कृषि विभाग ने की कार्रवाई
हापुड़ में नकली डीएपी बनाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 3 अक्टूबर को कृषि विभाग की टीम ने रामपुर रोड स्थित एक परिसर में छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री और उपकरण बरामद किए थे। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश की शिकायत पर मंगलवार रात करीब 8 बजे दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कृषि विभाग की टीम ने 3 अक्टूबर को रामपुर रोड स्थित परिसर में छापेमारी की थी। टीम को मौके से भारत MOP लिखे 90 बैग, ग्राइंडर मशीन, गेरू और सफेद क्रिस्टल पाउडर से भरे करीब 20 कट्टे समेत अन्य सामान मिला। परिसर में डीएपी जैसी दानेदार सामग्री भी मिली थी। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए मौके से बरामद दानेदार सामग्री को लेकर नकली डीएपी बनाए जाने का शक जताया गया। कृषि विभाग की टीम ने संदिग्ध सामग्री के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद सामग्री की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। छापेमारी के समय परिसर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला था। मोनू उर्फ विक्की और परिसर मालिक नामजद जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने कन्हैया एनक्लेव निवासी मोनू उर्फ विक्की और परिसर के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, केस में नामजद मोनू उर्फ विक्की पहले भी इस तरह के अवैध काम में शामिल रहा है। अब पुलिस दोनों आरोपियों की भूमिका और परिसर में चल रही गतिविधियों की जांच कर रही है। पुलिस बोली- जांच के बाद सामने आएगा पूरा मामला कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस परिसर के मालिक और नामजद आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। बरामद सामग्री की जांच रिपोर्ट और पुलिस पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User