सेवा ज्योति यात्रा के तहत स्टेडियम में चल रहा कार्यक्रम:कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता , प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण से सुन रहे संबोधन
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्टेडियम में बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। संगठन के जिला प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चल रही थीं और 10 बजे से कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया था। कार्यक्रम के लिए स्टेडियम में पंडाल लगाया गया था। पंडाल में रखी कुर्सियां पूरी तरह भर गईं और यहां 500 से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंडाल के बाहर भी कुर्सियां लगाई गई थीं। कार्यक्रम में भाजपा सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दिल्ली के मुख्य कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर दिल्ली में चल रहे मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। इसके अलावा एक छोटी एलईडी भी लगाई गई। कार्यकर्ताओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। जिला प्रभारी, सांसद और विधायकों का स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी नरेंद्र राजपूत, सांसद मुकेश राजपूत, जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि और भोजपुर विधायक डॉ. नागेंद्र सिंह राठौड़ का स्वागत किया गया। कई विधायक अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। इनमें 2027 विधानसभा चुनाव के दावेदार भी शामिल रहे। धूप तेज हुई तो पेड़ों की छांव में खड़े हुए पदाधिकारी स्टेडियम में पंडाल के अंदर कुर्सियों पर कार्यकर्ता बैठे रहे। पंडाल के बाहर भी लोगों के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन तेज धूप के कारण बाहर खड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता पेड़ों की छांव का सहारा लेते नजर आए। कुछ लोग पेड़ों के नीचे खड़े होकर एलईडी स्क्रीन पर संबोधन सुनते रहे। बड़ी एलईडी पर संबोधन सुनने की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर मुख्य संबोधन के लिए बड़ी एलईडी लगाई गई है। इसके साथ ही छोटी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, ताकि पंडाल और आसपास मौजूद कार्यकर्ता दिल्ली से प्रसारित कार्यक्रम को देख और सुन सकें। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, संगठन प्रभारी नरेंद्र राजपूत, भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)