नकली नोट दिखाकर महिलाओं से जेवर ठगने वाले गिरफ्तार:अंतरजनपदीय गिरोह के 5 सदस्य पकड़े, तमंचा-नकली नोट और जेवर बरामद

Oct 06, 2026 - 19:17
0
नकली नोट दिखाकर महिलाओं से जेवर ठगने वाले गिरफ्तार:अंतरजनपदीय गिरोह के 5 सदस्य पकड़े, तमंचा-नकली नोट और जेवर बरामद
बदायूं के उझानी में राहगीरों को लालच देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर से गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं हैं। नकली नोट दिखाकर महिलाओं को फंसाते थे पुलिस के मुताबिक, गिरोह खासकर वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाता था। आरोपी कपड़े से सिली कागज की गड्डियां रखते थे। इन गड्डियों के ऊपर 500 रुपए के नोट लगाए जाते थे। इन्हें नकदी बताकर महिलाओं को लालच दिया जाता था। इसके बदले उनके कानों के कुंडल और गले की चेन उतरवा लेते थे। जेवर बेचकर ऐश-आराम में खर्च करते थे रुपए पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग स्थानों पर घूमते थे। राहगीरों को बातों में फंसाकर वारदात करते थे। जेवर लेकर मौके से निकल जाते थे। बाद में इन्हें राह चलते लोगों को बेचकर रुपए हासिल करते थे। पुलिस के अनुसार, इन रुपयों को आरोपी ऐश-आराम में खर्च करते थे। तमंचा, चाकू और कटर भी बरामद आरोपियों के पास से तमंचा-कारतूस, चाकू, कटर और लोहे की चिमटी मिली है। पुलिस ने नकली नोटों की गड्डियां भी बरामद की हैं। इसके अलावा पीली धातु की मालाएं, मंगलसूत्र, कानों के टॉप्स, अंगूठी और सिक्के मिले हैं। कुल 13,020 रुपए भी बरामद हुए हैं। उझानी में दो वारदातों की जांच पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरोह की उझानी कस्बे में टप्पेबाजी की दो घटनाओं में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब इन मामलों के पीड़ितों की पहचान कर रही है। दोनों घटनाओं में आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दूसरे जिलों में हुई ऐसी वारदातों का भी पता लगाया जा रहा है। फिरोजाबाद, आगरा और लखनऊ के रहने वाले हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के इंद्रानगर नई आबादी निवासी कैशू, आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी रवि गहलोत, कृष्णा गहलोत और सपना गहलोत शामिल हैं। इनके अलावा लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की अवध विहार कॉलोनी निवासी रामलि को भी गिरफ्तार किया गया है। पांचों पर 15 मुकदमे दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कैशू पर छह, रवि गहलोत पर तीन, कृष्णा गहलोत पर दो, सपना गहलोत पर दो और रामलि पर दो मुकदमे दर्ज हैं। पांचों पर कुल 15 मुकदमे हैं। इनमें टप्पेबाजी और हथियार रखने के मामले शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User