ऑनलाइन गेमिंग में किसान के खाते से 5 लाख पार:14 साल का बेटा खेलता था गेम, बैंक पहुंचने पर हुई जानकारी

Oct 06, 2026 - 07:34
0
ऑनलाइन गेमिंग में किसान के खाते से 5 लाख पार:14 साल का बेटा खेलता था गेम, बैंक पहुंचने पर हुई जानकारी
ऑनलाइन गेमिंग में फंसे कक्षा–7 के छात्र ने पिता के अकाउंट से 5.06 लाख रुपये गंवा दिए। खाते से रकम निकालने पहुंचे पिता के अकांउट खाली देख होश उड़ गए। सोमवार को पीड़ित के पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई है। खेत बेचकर बैंक में जमा की थी रकम सचेंडी के चकरपुर गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने करीब डेढ़ बीघा जमीन 1.20 करोड़ रुपये में बेची थी। रकम बैंक ऑफ इंडिया की चकरपुर शाखा स्थित खाते में जमा की थी। उनका 14 वर्षीय बेटा कक्षा-7 का छात्र है और मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता है। बीते माह 11 से 17 सितंबर के बीच खाते से यूपीआई के जरिए अलग-अलग खातों में करीब 5.06 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। 18 सितंबर को बैंक पहुंचने पर राजकुमार को खाते से रकम ट्रांसफर होने की जानकारी हुई। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की और सचेंडी थाने पहुंचे। साइबर थाने में दर्ज हुई FIR पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से गुहार लगायी। पुलिस कमिश्नर ने साइबर थाने को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User