ऑनलाइन निवेश और काम का झांसा देकर ठगे 19.46 लाख:कल्याणपुर के व्यक्ति से हड़पे रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Oct 13, 2026 - 20:23
0
ऑनलाइन निवेश और काम का झांसा देकर ठगे 19.46 लाख:कल्याणपुर के व्यक्ति से हड़पे रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कानपुर के ऑनलाइन निवेश के जरिए कमाई और काम दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कल्याणपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति से 19 लाख 46 हजार 316 रुपए हड़प लिए। सोशल मीडिया और फोन के जरिए संपर्क कर पीड़ित को भरोसे में लिया गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में कई बार ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराई गई। लाखों रुपए भेजने के बाद भी न तो वादा पूरा हुआ और न ही रकम वापस मिली। रुपए मांगने पर संपर्क बंद कर दिया गया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। कल्याणपुर पुलिस ने 12 अक्टूबर को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। निवेश और काम का भरोसा देकर बनाया शिकार आवास विकास नंबर-1 के जी-733 निवासी सुशील दत्त त्रिपाठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से उनकी एक व्यक्ति से बातचीत हुई थी। संपर्क करने वाले ने उन्हें ऑनलाइन निवेश करने के लिए प्रेरित किया और इसके जरिए कमाई कराने के साथ काम दिलाने का भरोसा भी दिया। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने उस पर विश्वास कर लिया। इसके बाद बताए गए बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से रुपये भेजने शुरू कर दिए। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में कई बार रकम ट्रांसफर की। धीरे-धीरे कुल 19 लाख 46 हजार 316 रुपए भेज दिए। इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर करने के बाद भी उन्हें न तो बताए गए काम का लाभ मिला और न ही निवेश के नाम पर कोई संतोषजनक परिणाम सामने आया। इसके बावजूद संपर्क करने वाला व्यक्ति उन्हें रकम वापस करने का भरोसा देता रहा। रुपए मांगे तो जवाब देना किया बंद सुशील दत्त को जब अपनी रकम वापस नहीं मिली तो उन्होंने संबंधित व्यक्ति से रुपये लौटाने के लिए संपर्क किया। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर सामने वाले ने जवाब देना बंद कर दिया। फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश भी सफल नहीं हुई। काफी प्रयास के बाद भी जब कोई रास्ता नहीं निकला तो पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User