सरकारी केंद्रों पर धान खरीद धीमी:नमी का हवाला देकर खरीद टालने का आरोप, जरूरत के चलते मजबूरन बेच रहे धान

Oct 13, 2026 - 20:23
0
सरकारी केंद्रों पर धान खरीद धीमी:नमी का हवाला देकर खरीद टालने का आरोप, जरूरत के चलते मजबूरन बेच रहे धान
लखीमपुर खीरी की राजापुर मंडी में सरकारी धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटा है। वहीं, निजी केंद्रों पर किसान जमकर धान बेच रहे हैं। मंडी में खाद्य विभाग, यूपीसीएफ और पीसीएफ के 24 सरकारी क्रय केंद्र बने हैं। यहां धान की खरीद बहुत धीमी है। किसानों का आरोप है कि सरकारी केंद्रों पर धान में नमी बताकर खरीद टाली जा रही है। पैसों की जरूरत के कारण किसान अपनी उपज निजी केंद्रों पर बेचने को मजबूर हैं। डिप्टी आरएमओ नमन पांडे ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 160 क्रय केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि धान में नमी ज्यादा होने से किसान अभी केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं। मौसम ठीक रहने पर अगले दो-तीन दिनों में धान की आवक बढ़ने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User