नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट:बेरिकेटिंग लगाकर हो रही वाहनों की चेकिंग, लोगों की देखी जा रही आईडी

Oct 10, 2026 - 10:27
0
नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट:बेरिकेटिंग लगाकर हो रही वाहनों की चेकिंग, लोगों की देखी जा रही आईडी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार रात से चिल्ला बॉर्डर पर सख्ती बढ़ाते हुए बैरिकेडिंग लगाई गई। गौतमबुद्ध नगर पुलिस दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की जांच कर रही है। साथ ही बाहर से आने वाली बसों के अंदर बैठे लोगों की आईडी देखी जा रही है। प्रदर्शनकारियों को लेकर बसें पहुंचने की आशंका के चलते पुलिस ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। पुलिस की तैयारी है कि प्रदर्शनकारियों से भरी बस बॉर्डर तक पहुंचती हैं तो उन्हें वहीं से वापस कर दिया जाए। शनिवार को दिल्ली जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा सकती है। आपातकालीन सेवाओं और जरूरी काम से जाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। वाहन चालकों को दिल्ली जाने का कारण बताना होगा। 500 लोगों को किया गया नजरबंद प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को करीब 500 लोगों को नजरबंद किया गया। इनमें राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों से जुड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं। पुलिस सीजेपी के सदस्यों और प्रदर्शन का समर्थन करने वाले संगठनों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। होटल, गेस्ट हाउस और पीजी में जांच सुरक्षा के मद्देनजर होटल, गेस्ट हाउस और पीजी में ठहरने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बाहरी लोग जिले में तो नहीं पहुंचे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है। पीएसी की तीन कंपनियां तैनात प्रदर्शन को देखते हुए जिले में पीएसी की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। इनमें दो कंपनियां दूसरे जिलों से आई हैं, जबकि एक कंपनी जिले की है। पुलिस की टीमें संवेदनशील स्थानों और बॉर्डर पर निगरानी कर रही हैं। 20 अक्टूबर तक लागू है धारा-163 त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर जिले में 10 से 20 अक्टूबर तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू की गई है। जारी आदेश के अनुसार, बिना अनुमति जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक स्थानों पर सभा करने पर प्रतिबंध है। पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User