बहराइच में अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन:डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने विजेताओं को मेडल दिए, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बहराइच के महिला महाविद्यालय में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुक्रवार शाम डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। पुरुष वर्ग में आदित्य शर्मा ने 47-50 किग्रा, रवि गौड़ ने 50-55 किग्रा, आलोक प्रजापति ने 55-60 किग्रा और प्रकाश यादव ने 60-65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। आशुतोष यादव ने 70-75 किग्रा, श्रेयांश राय ने 75 किग्रा और नित्यानंद पासवान ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग में मुस्कान, खुशी और नेहा ने हासिल किया गोल्ड महिला वर्ग में मुस्कान ने 45-48 किग्रा, खुशी दुबे ने 48-51 किग्रा, नेहा वर्मा ने 51-54 किग्रा और एकता वर्मा ने 54-57 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। वंशिका अवस्थी ने 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। निर्णायकों और आयोजन से जुड़े लोगों ने निभाई भूमिका प्रतियोगिता में डॉ. विनय कुमार मिश्रा और राष्ट्रीय रेफरी अनुराग चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी, सचिव श्याम करण टेकरीवाल, क्रीड़ा प्रभारी आकांक्षा पटेल और कोच इसरार अली ने योगदान दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)