नोएडा में बैंक एटीएम में लगी आग:शॉट सर्किट बताई गई वजह, 30 मिनट में पाया काबू, बैंक के दस्तावेज सुरक्षित

Oct 11, 2026 - 18:27
0
नोएडा में बैंक एटीएम में लगी आग:शॉट सर्किट बताई गई वजह, 30 मिनट में पाया काबू, बैंक के दस्तावेज सुरक्षित
नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के भंगेल में रविवार शाम को इंडियन बैंक के एटीएम में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बैंक के दस्तावेज भी सुरक्षित रहे। बैंक से जुड़ा था एटीएम मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार के मुताबिक, आग एटीएम से शुरू हुई थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। एटीएम बैंक के अंदर से जुड़ा हुआ था, जिससे आग फैलने का खतरा था। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। साथ ही एटीएम मशीन भी सुरक्षित है। बैंक अधिकारी रहे मौजूद सीएफओ ने बताया कि आग बुझाने के दौरान बैंक के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। आग से बैंक के दस्तावेजों को नुकसान नहीं पहुंचा। घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। समय पर दमकल की गाड़ी पहुंचने से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User